Internship
पत्रकारिता और समाचार लेखन कौशल इंटर्नशिप
Internship Overview

इस इंटर्नशिप का उद्देश्य विद्यार्थियों को पत्रकारिता के मूलभूत तत्वों, समाचार लेखन, फेक न्यूज़ की पहचान, इंटरव्यू कौशल और नैतिकता सिखाना है। 4 सप्ताह के इस कार्यक्रम में व्यावहारिक अभ्यास, लेखन, प्रस्तुति और डिजिटल मीडिया के माध्यम से कौशल विकसित किए जाएंगे। 

Internship Objective
  • विद्यार्थियों में निरीक्षण शक्ति और तथ्यपरकता विकसित करना।
  • पत्रकारिता के विभिन्न स्वरूपों में लेखन और प्रस्तुति की दक्षता प्रदान करना।
  • जिम्मेदार नागरिक और कुशल पत्रकार बनने के लिए आवश्यक नैतिकता सिखाना।
  • डिजिटल और पारंपरिक दोनों माध्यमों में पत्रकारिता का अनुभव देना।
Brief Description
  1. समाचार का आधार
    • 5 W + 1 H फार्मूला
    • समाचार और गपशप का अंतर
    • स्थानीय से अंतरराष्ट्रीय समाचार
  2. डिजिटल युग और फेक न्यूज़
    • सोशल मीडिया पर पत्रकारिता
    • फेक न्यूज़ पहचानने की विधि
    • समाचार स्रोत की जाँच
  3. इंटरव्यू और लेखन कला
    • प्रभावी प्रश्न पूछने की कला
    • कैमरे के सामने आत्मविश्वास
    • रोचक समाचार लेखन
  4. भविष्य की पत्रकारिता और नैतिकता
    • सॉल्यूशन जर्नलिज़्म
    • पत्रकारिता में जिम्मेदारी और नैतिकता
Eligibility Criteria
BA HINDI
Internship Outcome

इंटर्नशिप पूर्ण होने के बाद विद्यार्थी:

  • समाचार, रिपोर्ट और इंटरव्यू आत्मविश्वास के साथ तैयार कर सकेंगे।
  • फेक न्यूज़ की पहचान कर सकेंगे और सही समाचार प्रस्तुत कर सकेंगे।
  • पत्रकारिता में नैतिकता और जिम्मेदारी का महत्व समझेंगे।
  • अपना लेखन और वीडियो पोर्टफोलियो प्रस्तुत कर सकेंगे।
  • फील्ड रिपोर्टिंग तथा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कार्य करने की दक्षता प्राप्त करेंगे।
HelpDesk